शाहजहांपुर, फरवरी 15 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। राजीव भवन टाउन हॉल स्थित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को पत्रकार वार्ता हुई। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि यूपीए-1 सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम लागू कर ग्रामीणों को काम का अधिकार दिया था। आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार कानून को कमजोर कर रही है। महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान ने 17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा घेराव की घोषणा की। मनरेगा कोऑर्डिनेटर अनूप वर्मा ने अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। पत्रवार्ता में उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र शुक्ला, फुरकान अहमद कुरैशी, रफी उल हसन, अनवर जमाल अंसारी, सुशील प्रकाश शर्मा, प्रत्यूष मिश्रा और शाश्वत मिश्रा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.