सिद्धार्थ, फरवरी 13 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने और योजना में किए गए हालिया बदलावों को वापस लेने की मांग को लेकर गुरुवार को इटवा में कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकाली। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से निकली पदयात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष काज़ी सुहेल अहमद ने किया। पदयात्रा करहिया पुल से शुरू होकर इटवा ब्लॉक और इटवा चौराहा होते हुए तहसील परिसर तक पहुंची। जहां पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अजय कुमार को सौंपा गया। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ता हाथों में कांग्रेस का झंडा और महात्मा गांधी का चित्र लिए हुए थे। वे मनरेगा के मूल स्वरूप की बहाली और हालिया संशोधनों को निरस्त करने की मांग कर रहे थे। जिलाध्यक्ष काज़ी सुहेल अहमद और उपाध्यक्ष जावेद मुकीम ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों और मजदूरों के लिए जीवनरेखा है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.