रिषिकेष, दिसम्बर 17 -- केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदले जाने को लेकर कांग्रेस ने कड़ी नाराजगी जताई है। बुधवार को आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऋषिकेश में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने भाजपा सरकार पर देश के महापुरुषों के नाम को मिटाने का आरोप भी लगाया। बुधवार को 14-बीघा नए पुल के पास कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार ने महात्मा गांधी नेशनल रूरल एंप्लॉयमेंट गारंटी ऐक्ट (मनरेगा) को खत्म करने के लिए एक बिल लाकर एक खतरनाक कदम उठाया है। भाजपा सरकार का यह निर्णय रोजगार के अधिकार कानून को कमजोर करने और भारत के सबसे माने जाने लोक कल्याणकारी कानून से महात्मा गांधी का नाम और उनके मूल्यों को मिटाने की एक स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.