बिजनौर, दिसम्बर 17 -- ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत ननुपुरा में मनरेगा योजना के तहत करीब पौने तीन लाख रुपये की अनियमितता पाए जाने पर खंड विकास अधिकारी द्वारा कार्रवाई के लिए डीएम व सीडीओ को रिपोर्ट भेज दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने बिना कार्य कराए ही अपने चहेते मजदूरों को भुगतान कर दिया। खंड विकास अधिकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुणाल रस्तौगी ने ग्राम पंचायत ननुपुरा का रूटिन निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान ग्रामवासी सुमित कुमार, नवनीत कुमार, अमरपाल सिंह, विपुल कुमार, दिनेश कुमार आदि द्वारा लिखित में अवगत कराया कि सत्ती वाला तालाब पर बिना काम कराए गए ग्राम प्रधान ने अपने चहीते मजदूरों को लगभग ढाई लाख रुपये का भुगतान किया गया है। गांव के राकेश के घर से आनंद के घर तक सीसी रोड कार्य मानक तय के अनुसार नहीं कराया गया। इस दौरान क...