आगरा, जनवरी 25 -- कांग्रेस पार्टी हाईकमान के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ संग्राम के अंतर्गत ब्लॉक अमांपुर के गांव बारा नगर में चौपाल आयोजित हुई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा मजदूरों से संवाद किया। कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा बचाने के लिए चलाए जा रहे आंदोलन को समर्थन देकर उसे सफल बनाने की अपील की। बारा नगर गांव में हुई चौपाल के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने कहा मनरेगा मजदूरों के हक के लिए कांग्रेस पार्टी लड़ाई लड़ रही है। इस लड़ाई को सफल बनाने के लिए मनरेगा मजदूरों का समर्थन जरूरी है। सरकार पर दबाव बनाने के बाद ही बीवीजी रामजी कानून को वापस कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह सरकार सौ दिन का रोजगार देने में असफल रही है। नया कानून मजदूरों के रोजगार के अधिकार को समाप्त कर देगा। मनरेगा संग्राम के जि...