लखीमपुरखीरी, फरवरी 14 -- कांग्रेस के चल रहे मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के दूसरे चरण में अब विधानसभा घेराव की तैयारी है। पिछले एक महीने में कांग्रेसियों ने गांव-गांव जाकर चौपालें आयोजित की। इसके अलावा पदयात्रा निकाली गई। अब दूसरे चरण में 17 फरवरी को विधानसभा घेराव की तैयारी की है। प्रदेश के सभी जिलों के कांग्रेसी 17 फरवरी को विधानसभा का घेराव करने जाएंगे। कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार मनरेगा को खत्म कर रही है। गांव के मजदूरों को गांव में ही रोजगार मिल रहा था अब सरकार ने इसे खत्म कर दिया है। रोजगार को लेकर कोई पालिसी नहीं है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने कहा कि सरकार रोजगार देने की जगह रोजगार खत्म कर रही है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि बताया कि मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस अब...