बदायूं, फरवरी 13 -- बदायूं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी शुक्रवार 13 फरवरी को मनरेगा बचाओ पदयात्रा निकालेगी। मनरेगा बचाओ पदयात्रा सदर विधानसभा के गांव औरंगाबाद माफी से सुबह 10 बजे शुरू होगी और पलिया झंडा पर समापन होगा। पदयात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी शिरकत करेंगे। पदयात्रा का संयोजक जिला सचिव मोरध्वज लोधी को बनाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...