धनबाद, जनवरी 11 -- धनबाद, विशेष संवाददाता मनेरगा बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस 11 जनवरी से आंदोलनात्मक कार्यक्रम शुरू करेगी। धनबाद जिला प्रभारी अशोक कुमार चौधरी एवं जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। 11 जनवरी को उपवास कार्यक्रम के साथ अभियान शुरू किया जाएगा। चौधरी ने कहा कि जी राम जी योजना मनरेगा की मूल भावना के विपरीत है। नया ढांचा काम की वैधानिक गारंटी को समाप्त करता है और निर्णय प्रक्रिया का केंद्रीकरण करता है। ग्राम सभाओं व पंचायतों की भूमिका को कमजोर करता है। इसके तहत केंद्र सरकार का मजदूरी योगदान लगभग 90 प्रतिशत से घटाकर 60 प्रतिशत करने का प्रावधान है, जिससे राज्यों पर वित्तीय बोझ बढ़ेगा। आंदोलनात्मक कार्यक्रम में 11 जनवरी को उपवास है। 12 जनवरी से 29 जनवरी तक प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधानों, ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.