उन्नाव, फरवरी 13 -- उन्नाव। प्रदेश कांग्रेस के मनरेगा बचाओ संग्राम के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी की पदयात्रा शुक्रवार को सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक से जिला मुख्यालय तक निकाली जानी थी। हालांकि पुलिस ने पूर्व निर्धारित रास्ते पर रोक लगा दी, जिससे कांग्रेसी आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। इसदौरान जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा और सीओ सिटी के बीच जमकर कहासुनी भी हुई। जिसके बाद कांग्रेसियों ने करोवन मोड़ पर उतरकर नारेबाजी के साथ पदयात्रा जारी रखी। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा को बदलकर जीरामजी योजना पर कांग्रेस पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई है। इसके विरोध में कांग्रेस नेतृत्व ने शुक्रवार को मनरेगा बचाओ संग्राम यात्रा निकालने का आहृवान किया था। तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह दस बजे से सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक मुख्यालय पर कांग्रेसियों का जमावड़ा लग गया। 11 बजे जि...