गंगापार, फरवरी 1 -- चतुरपुर में मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल कांग्रेस द्वारा आयोजित की गई। चौपाल में सन्त रविदास जी की जंयती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई। इस मौके पर कांग्रेस गंगापार के जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद ने भाजपा सरकार पर मनमाने ढंग से शासन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जहां जनता, किसान, छात्र, नौजवान सभी दुखी हों उस सरकार के नैतिक जिम्मेदारी है कि सरकार से हट जाए। किसानों को उनकी उपज का समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है।और उनके लिए आवश्यक खाद, बीज, एवं कीटनाशक, दवाइयां महंगे दामों पर मिल पा रही है। इसी तरह मरीजों के लिए जीवन रक्षक दवाइयों की कीमतें आसमान छू रही है। संचालन ब्लाक अध्यक्ष सुरेश पटेल व अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी निशा सिंह ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.