उन्नाव, जनवरी 11 -- उन्नाव। शहर कांग्रेस कमेटी एवं कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ के नेतृत्व में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत एक दिवसीय उपवास अम्बेडकर पार्क पर धरना प्रदर्शन का किया। प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता तन्मय श्रीवास्तव ने बताया कि आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम के लिए जिला कोर्डिनेटर विदूषी बाजपेई के नेतृत्व में आज एक दिवसीय उपवास किया गया। विदूषी ने कहा वर्तमान सरकार अब उन गरीब मजदूरों को मनरेगा योजनाओं से दूर करना चाहती है जिनको कांग्रेस पार्टी लगातार 100 दिन काम की गारंटी और निश्चित वेतन की गारंटी के साथ देश में काम कर मजदूरों को उनका हक दिलाने का काम 70 सालों में किया है। वर्तमान सरकार ने 125 दिन का जुमला जो देश मजदूरों के सामने लाकर पेश किया उससे देश के मजदूर अपने आप को पूरी तरह ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। इस दौर...