सिमडेगा, फरवरी 6 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। बांसजोर प्रखंड के कच्छुपानी में कांग्रेस पार्टी का मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत एक दिनी प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी और जिला परिषद सदस्य सह महिला जिला अध्यक्ष जोसिमा खाखा शामिल हुईं। मौके पर सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना को कमजोर करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं, हमारे ग्रामीणों के सम्मान के साथ जीने का अधिकार है। जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए ढाल बनकर खड़ी रहेगी कांग्रेस: विक्सल कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी ने कहा कि झारखंड की पहचान यहाँ के आदिवासियों और मूलवासियों से है। पेसा कानून हमें वह ताकत दे...