मऊ, फरवरी 7 -- मऊ, संवाददाता। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा में किए गए मजदूर विरोधी बदलावों के विरोध में निकाली जा रही मनरेगा बचाओ यात्रा शुक्रवार को मऊ नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर लोगों को जागरुक किए। इस दौरान शाही कटरा मैदान और खीरीबाग में सभा का भी आयोजन किया गया। साथ ही साथ युवाओं ने साइकिल यात्रा भी निकाली। शाही कटरा मैदान में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए मनरेगा बचाओ यात्रा के सदस्य मृत्युंजय मौर्या ने आरोप लगाया कि सरकार वीबी-जी-रामजी जैसा मजदूर विरोधी कानून लाकर मनरेगा को कमजोर और खत्म करने की साजिश कर रही है। इससे पिछड़े वर्ग, दलित, भूमिहीन मजदूर और महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। कहा कि सरकार संविधान पर लगातार हमला कर रही है और पूंजीपतियों को सस्ते दर पर श्रम उपलब्ध कराकर मनरेगा को कमजोर करने का प्रयास किया जा...