नई दिल्ली, जनवरी 13 -- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को कहा कि मनरेगा बनी ही ऐसी थी कि उसमें भ्रष्टाचार रुक नहीं सकता था। यही वजह थी कि उसे बंद करके नई योजना विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी जी-राम-जी) लाई गई। मनरेगा में रोजगार नहीं बल्कि लूट की गारंटी थी। वीबी-जी-राम-जी से ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुधरेगी। वीबी जी-राम-जी पर भाजपा की एक दिवसीय कार्यशाला के बाद इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में केंद्रीय मंत्री मीडिया से मुखातिब थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और दोनों उपमुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक की उपस्थिति में उन्होंने कहा कि यूपी बहुत बड़ा प्रदेश है। लिहाजा लोगों को योजना के बारे में और इसके लाभ बताना जरूरी है। यह इसलिए भी जरूरी है ताकि विपक्ष इसपर भ्रम न फैला सके। नागरिकता संशोधन कानू...