लातेहार, फरवरी 2 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह प्रखण्ड कार्यालय में सोमवार को मनरेगा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बीडीओ रेशमा रेखा मिंज और प्रमुख सुशीला देवी ने 100 दिन मनरेगा में रोजगार पाने वाले आठ मजदूरो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर बीडीओ रेशमा रेखा मिंज ने कहा कि दो फरवरी को ही देश मे मनरेगा लागू हुआ था। सभी रोजगार सेवक मनरेगा योजनाओं में ज्यादा से ज्यादा मनरेगा मजदूरो को सौ दिन रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सक्रिय हो जाएं। ताकि मनरेगा के लागू करने के उद्देश्य की पूर्ति हो सके। उन्होंने रोजगार सेवकों को हर पंचायत भवन में प्रत्येक गुरुवार को मनरेगा दिवस मनाने का निर्देश दिया। कहा कि मनरेगा दिवस के मौके पर मनरेगा मजदूरो को जॉब कार्ड और रोजगार उपलब्ध कराने पर ज्यादा जोर देना है। मनरेगा दिवस पर बीपीओ दिलशाद आलम के अलावे पंचायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.