अमरोहा, दिसम्बर 25 -- ग्राम प्रधान पति ने मनरेगा जेई पर एस्टीमेट बनाने के नाम पर कमीशन मांगने का आरोप लगाया है। शिकायत जिलाधिकारी से की है। ब्लाक क्षेत्र के पाल गांव की ग्राम प्रधान अंजू ने गांव में पक्की सड़क निर्माण के लिए जेई से एस्टीमेट बनाने के लिए कहा था। आरोप है कि जेई ने एस्टीमेट बनाने के नाम पर ग्राम प्रधान से पांच प्रतिशत कमीशन मांगा। कमीशन देने से मना करने पर एस्टीमेट बनाने से मना कर दिया। जानकारी ग्राम प्रधान ने अपने पति वीर सिंह को दी। वीर सिंह ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर जेई पर कमीशन मांगने का आरोप लगाया व कार्रवाई करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.