चाईबासा, जनवरी 12 -- चाईबासा, संवाददाता। प. सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत एक दिवसीय उपवास रखा एवं प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन गांधी मैदान चाईबासा स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदमकद प्रतिमा के नीचे आयोजित किया गया। इसमें कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मनरेगा मजदूरों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई। सर्वप्रथम कांग्रेसियों ने भारत रत्न, देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला पर्यवेक्षक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था और मजदूरों की जीवनरेखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान केंद्र सरकार इस योजना को लगातार कमजोर कर रही ह...