प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 19 -- मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत 17 फरवरी को कांग्रेस के नेतृत्व में लखनऊ में विधानसभा घेराव कार्यक्रम आयोजित किया गया था। घेराव के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से लाठीचार्ज व नुकीले बैरिकेडिंग की वजह से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सीएलपी नेता आराधना मिश्रा मोना व कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए थे। इसी के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए कंपनी बाग स्थित बापू की प्रतिमा पर सदर ब्लॉक अध्यक्ष मो. वसीम ने माला पहनाकर नमन किया। इसके बाग शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि मनरेगा गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण परिवारों के लिए जीवनरेखा है। भाजपा सरकार जनहित की आवाज को दबाने के लिए लाठीचार्ज और दमन की नीति अपना ...