फरीदाबाद, दिसम्बर 21 -- नूंह। कांग्रेस ने मनरेगा को समाप्त कर उसकी जगह लाए गए वीबी जी राम जी कानून पर कड़ा विरोध जताया है। इसे ग्रामीण भारत के खिलाफ सुनियोजित हमला बताया। सरकार के इस फैसले के विरोध में रविवार को कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने इसकी अगुवाई की। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि मनरेगा को बिना सार्वजनिक चर्चा और संसदीय समीक्षा के कमजोर करना लोकतंत्र और संविधान का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने एक दिन में मनरेगा के बीस वर्षों की उपलब्धियों को खत्म कर दिया। राव नरेंद्र सिंह के अनुसार नए कानून को मनरेगा का पुनर्गठन बताना जनता के साथ धोखा है, क्योंकि इससे मांग पर मिलने वाली रोजगार गारंटी समाप्त हो जाती है और केंद्र के नियंत्रण वाली सीमित योजना लागू हो जाती है। उन्होंने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.