लातेहार, फरवरी 6 -- चंदवा प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में मनरेगा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को बीडीओ चंदन प्रसाद की अध्यक्षता मे बैठक संपन्न हुई। बैठक में मनरेगा के तहत चल रही योजनाओं की अद्यतन स्थिति, लंबित कार्यों की प्रगति, मजदूरी भुगतान तथा जॉब कार्डधारियों को रोजगार, मजदूरों का इकेवाईसी उपलब्ध कराने पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाए, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीणों को रोजगार का लाभ मिल सके। समीक्षा के दौरान यह भी जोर दिया गया कि कार्यस्थलों पर गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और किसी प्रकार की अनियमितता की शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों ने पंचायत स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग करने तथा श्रमिकों को उनके अधिकारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.