बहराइच, फरवरी 5 -- बहराइच, संवाददाता। मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी बहराइच के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित एक तीन सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी बहराइच के माध्यम से प्रेषित किया गया।। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को समाप्त कर नई योजना को अध्यादेश के माध्यम से लागू करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, जनविरोधी और गरीब-मजदूर विरोधी कदम है। मनरेगा योजना देश के करोड़ों ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार की गारंटी थी, जिसने महामारी और आर्थिक संकट के दौर में भी गरीबों को सहारा दिया। यह योजना केवल रोजगार ही नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का आधार ...