मेरठ, दिसम्बर 23 -- जिला एवं महानगर कांग्रेसियों ने मनरेगा को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। कहा भाजपा सरकार ने मनरेगा को निरस्त करने के लिए विधेयक पेश करने का कार्यक्रम तय कर एक सुनियोजित कदम उठाया है। कांग्रेस इसे लेकर सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी। जिलाध्यक्ष गौरव भाटी के निर्देश पर जिला उपाध्यक्ष राकेश कुशवाह, उदयवीर त्यागी, जिला प्रवक्ता सैय्यद आमिर रजा के नेतृत्व कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में योगी जाटव, तरुण शर्मा, एसके शाहरुख, नवीन गुर्जर, हरिओम त्यागी, नसीम सैफी, विजय चिकारा, अवनीश पंवार, अफसा, सुनीता मंडल, संजीदा खान, नगमा, सैय्यद रिहानुद्दीन आदि रहे। वहीं, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मनरेगा को कमजोर या निरस्त करने की मंशा के ...