पलामू, जनवरी 3 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिला कांग्रेस ने शनिवार को मनरेगा को बचाने के लिए जनआंदोलन तेज करने का संकल्प लिया। केंद्र सरकार से मनरेगा को योजना में बदलने का प्रयास वापस लेने तथा राज्य सरकारों की हिस्सेदारी बढ़ाने पर पुनर्विचार करने की मांग की। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 5 जनवरी 2026 को रांची में आयोजित होने वाली राष्ट्रव्यापी मनरेगा बचाओ अभियान पदयात्रा को लेकर पलामू से भी बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। पलामू जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिमला कुमारी एवं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में शनिवार को मेदिनीनगर में प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित किया। कांग्रेस के जिला कार्यालय परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजन...