कौशाम्बी, फरवरी 14 -- मंझनपुर स्थित पार्टी कार्यालय में शनिवार को मनरेगा बचाओ पदयात्रा अभियान के प्रभारी प्रदीप मिश्र व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गौरव पांडेय ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता की। इस दौरान प्रदीप मिश्र ने कहा कि यह आंदोलन मनरेगा को मूल स्वरूप में बहाल करने तक जारी रहेगा। पत्रकारों को जानकारी देते हुए प्रभारी ने कहा कि भाजपा सरकार भारत के सबसे गरीब लोगों के लिए गरिमा, सुरक्षा और जीवन यापन की गारंटी इस मनरेगा कानून को कमजोर कर इसे खत्म करने की कोशिश कर रही है लेकिन कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध है कि जबतक मनरेगा को पूरी तरह उसके मूल स्वरूप में बहाल नहीं किया जाता तब तक मनरेगा बचाओ की लड़ाई सड़क से संसद तक जारी रहेगी। जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि 20 साल पहले कांग्रेस की सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिन...