सीवान, फरवरी 1 -- गुठनी,एक संवाददाता। केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय पर एकदिवसीय धरना दिया। धरने का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष केशव तिवारी ने किया। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर मनरेगा का नाम बदलकर महात्मा गांधी का नाम हटाने, गरीबों के अधिकारों से खिलवाड़ करने तथा बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर तीखा हमला बोला। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर जिलाध्यक्ष सुशील कुमार, विजय त्रिवेदी, कन्हैया पांडेय, गुलाम रसूल, पुरुषोत्तम सिंह, सुनीता देवी, देवान्ती देवी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.