महोबा, दिसम्बर 2 -- पंचायत के द्वारा कराए जा रहे मनरेगा के कार्यो को जेसीबी से कराने की शिकायत कर जांच कराने की मांग उठाई गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में गांव के पहाड़ का चूरा डालकर काम कराया जा रहा है। जांच कराने की मांग उठाई है। जैतपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत बड़खेरा में चल रहे निर्माण कार्य की शिकायत एसडीएम कुलपहाड़ से की गई है। गांव के जितेंद्र सिंह ने शिकायती पत्र में कहा कि पंचायत के द्वारा मंनसा देवी मंदिर से प्रकाश चंद्र के खेत तक सड़क का काम कराया जा रहा है। सड़क समतलीकरण का काम जेसीबी और ट्रैक्टर से कराने के बाद मनरेगा में श्रमिकों के नाम से काम करना दिखाया जा रहा है। सड़क निर्माण में बोल्डर के स्थान पर पहाड़ से मौरंग की चोरी कर राजस्व को क्षति पहुंचाने का काम किया जा रहा है। पूरे मामले की जांच करा कार्रवाई की मांग उठा...