बस्ती, मई 30 -- गौर। ग्राम पंचायत में कराए जाने विकास एवं मनरेगा कार्यों को लेकर बीडीओ गौर केके सिंह ने कर्मचारियों के साथ बैठक किया। उन्होंने मनरेगा काम में सुस्ती को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मनरेगा कार्यों में तेजी लाई जाए। सरकार की मंशा के अनुरूप काम नहीं करने वाले सचिव व अन्य संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ब्लॉक सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में बीडीओ ने कर्मचारियों से मनरेगा योजना, मुख्यमंत्री आवास, फैमिली आईडी, जलदूत एप सहित कई अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा किया। कहा कि सरकार की सबसे बड़ी महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा ही काफी धीमी है। उन्होंने कर्मचारियों की क्लास लगाई। कहा कि मानसून आने से पहले सभी ग्राम पंचायत में रोजगार सेवक की ओर से जलदूत एप के माध्यम से वॉटर लेवल की रिपोर्ट तैयार की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.