गंगापार, फरवरी 5 -- क्षेत्र के फूलपुर तहसील प्रांगण में कांग्रेस गंगापार जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की बहाली, एसआईआर मतदाता पुनरीक्षण अधिनियम की कमियों तथा अन्य जन समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी फूलपुर के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई। धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का खामियाजा आम जनता भुगत रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार देश की संपत्तियों को बेच रही है, जिससे महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जनता समय रहते भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर नहीं करती है तो देश गंभीर संकट ...