जहानाबाद, जनवरी 5 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। मनरेगा की पुन: बहाली और बेघरो को आवास के लिए 5 डिसमिल जमीन समेत अन्य मांगों को लेकर भाकपा माले तथा अखिल भारतीय ग्रामीण खेत मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को धरना दिया। नेताओं ने उत्तर प्रदेश के माले राज्य सचिव सुधाकर यादव एवं खेत ग्रामीण मजदूर सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जीरा भारती को बिना शर्त रिहा करने की भी मांग की। जहानाबाद और मखदुमपुर में आयोजित धरना में काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। धरना में नेताओं ने कहा कि मनरेगा को सरकार फिर से बहाल करे। जी राम जी कानून सिर्फ झुनझुना है। इससे मजदूर का भला होने वाला नहीं है। नेताओं ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी की भी निंदा की और उन्हें बिना शर्त रिहा करने की मांग अमेरिका से की। जहानाबाद के धरना की अध्यक्षता प्...