बक्सर, जनवरी 10 -- पेज-04 के लिए बक्सर, हमारे संवाददाता। अहिरौली स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की। इसमें आगामी 13 जनवरी को विकसित भारत जी राम जी योजना (मनरेगा) की कार्यशाला को क्रियान्वित पर चर्चा हुई। जिसमें कहा गया कि सरकार ने मनरेगा योजना के नाम में परिवर्तन कर उसे व्यापक और मजदूरों और किसानों के हित में और सुदृढ़ करनें का कार्य किया है। मनरेगा योजना से पहले केवल अस्थाई काम हुआ करते थे अब वो स्थाई रुप से किया जाऐगा। मनरेगा योजना में पहले मजदूर को साल में 100 दिन की मजदूरी की गारंटी थी। अब भारत सरकार ने पहल करते हुए इसे बढ़ाकर 125 दिन की गारंटी कर दिया है। मजदूरों के मानदेय में भी बढ़ोतरी की गई है। उक्त योजना से मजदूरों के साथ साथ हमारे किसान भाइयों को भी लाभ पहुंचने वाला है। खे...