रुद्रपुर, जनवरी 5 -- खटीमा। खटीमा के पूर्व ग्राम प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मनरेगा के सामग्री अंश का भुगतान करने की मांग की। पूर्व प्रधानों ने कहा कि भुगतान नहीं होने से व्यवसायी उन्हें परेशान कर रहे हैं। खंड विकास अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में पूर्व प्रधानों ने कहा कि उन्हें वर्ष 2024-25 का मनरेगा के अंतर्गत सामग्री का भुगतान नहीं किया गया है। यह भुगतान एक वर्ष से लंबित चल रहा है। जबकि जनपद के अन्य विकास खंड में सामग्री अंश का भुगतान हो गया है। पूर्व प्रधानों ने कहा कि उन्होंने मनरेगा से जो विकास कार्य कराए उसमें निर्माण सामग्री के विक्रेताओं से सामान लिया था। अब वह व्यवसायी उनके घरों पर रुपये के लिए चक्कर काट रहे हैं। ज्ञापन सौंपने वाले पूर्व प्रधान कैलाश चंद, पूर्व बीडीसी सोनी गिहार, सपना देवी, महेंद्र चंद, प्रिया राण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.