गिरडीह, फरवरी 9 -- जमुआ, प्रतिनिधि। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य सरकार द्वारा संचालित मनरेगा का विश्वास, रोजगार से विकास अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को प्रखंड स्तरीय बैठक की गई। इस संबंध में बीडीओ अमल कुमार, मनरेगा बीपीओ अजय कुमार एवं मनीषा कुमारी ने बताया कि आयुक्त, महात्मा गांधी नरेगा, रांची तथा उपायुक्त गिरिडीह के निर्देश के आलोक में सोमवार पूर्वाह्न 10 बजे प्रखंड सभागार जमुआ में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ ने की। बैठक में बताया गया कि मनरेगा अधिनियम के तहत प्रत्येक ग्रामीण परिवार को कार्य मांगने एवं समय पर रोजगार प्राप्त करने का वैधानिक अधिकार प्राप्त है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में झारखंड राज्य में अब तक 12.24 करोड़ मानव दिवस का सृजन किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.