लोहरदगा, जनवरी 15 -- लोहरदगा, संवाददाता। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलकर 'जी-राम-जी' किए जाने के निर्णय का भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश सिंह ने पूर्ण समर्थन करते हुए राज्य सरकार के विरोध को दुर्भाग्यपूर्ण और राजनीतिक प्रेरित बताया है। ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि मनरेगा कोई केवल नाम नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत के करोड़ों श्रमिकों की आजीविका, सम्मान और आत्मनिर्भरता से जुड़ी योजना है। केंद्र सरकार का यह निर्णय योजना को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में उठाया गया एक सकारात्मक कदम है। जबकि राज्य सरकार बिना आत्ममंथन किए केवल विरोध की राजनीति में उलझी हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य में मनरेगा के अंतर्गत मजदूरी भुगतान में लगातार देरी, 100 दिन के रोजगार की गारंटी का उल्लंघन और पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार की शिकायतें आम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.