फतेहपुर, जनवरी 10 -- फतेहपुर। मनरेगा का नाम बदलने के साथ मजदूरों के काम की गारंटी को समाप्त करने के केंद्र सरकार के निर्णय पर कांग्रेसियों में खासा उबाल है। कांगे्रस ने 40 दिवसीय मनरेगा बचाओ संग्राम का खाका खींचा है। जिसके तहत उपवास, ग्राम चौपाल सहित विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा। जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि 2005 में कांग्रेस की सत्ता के दौरान गरीब मजदूरों को 100 दिन काम की गारंटी देते हुए मनरेगा योजना को लागू किया गया था। लेकिन केंद्र सरकार ने इसका नाम बदल कर काम की गारंटी को भी समाप्त कर दिया है। जिससे प्रतीत होता है कि योजना को सरकार बंद करना चाहती है। कहा कि गरीबों का हक नहीं मारने दिया जाएगा। इसके लिए कांग्रेस सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी। वहीं शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि जिले में 1.69 लाख मजदूर सक्रिय हैं, जिनके 100 दि...