जमशेदपुर, दिसम्बर 23 -- पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार के मनरेगा योजना का नाम बदलने के विरोध में सोमवार को डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन किया। इस दौरान खूब नारेबाजी की गई। बाद में जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा गया। मांग पत्र में कहा गया है कि मनरेगा गरीब और जरूरतमंद लोगों को रोजगार की कानूनी गारंटी देने वाला एक महत्वपूर्ण कानून है। यह योजना महात्मा गांधी के नाम से जुड़ी हुई है और आम जनता के बीच बेहद लोकप्रिय है। ऐसे में इसका नाम बदलना जनभावनाओं के खिलाफ है। पार्टी ने राष्ट्रपति से आग्रह किया कि वे इस मामले में हस्तक्षेप कर इस पर अविलंब रोक लगाएं। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि मनरेगा केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। जिला कांग्रेस अध्...