मुजफ्फरपुर, जनवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ शहर से पंचायत स्तर तक आंदोलन को तेज करने की तैयारी में लगी है। इसी क्रम में पटना से दो दिवसीय दौरे पर आए जिला प्रदेश पर्यवेक्षक कमलदेव नारायण शुक्ला ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल के साथ कुढ़नी, सकरा, मुरौल, मीनापुर और औराई प्रखंड में कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। पर्यवेक्षक ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के धरोहर को मिटाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार मनरेगा से महात्मा गांधी नाम हटाने के साथ केंद्रीय बजट में कटौती कर राज्यों पर आर्थिक बोझ बढ़ा रही है। पूर्व में सौ दिन का काम नहीं देने वाली सरकार के 125 दिन की झूठी गारंटी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी वार्ड, पंचायत, प्रखंड, जिला और प्रदेश स्तर पर चरणबद्ध ढंग से आंदो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.