पटना, दिसम्बर 27 -- कांग्रेस ने रविवार को स्थापना दिवस पर मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ पटना में पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया है। पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम से शुरू होकर पदयात्रा गांधी मैदान तक जाएगी। वहां गांधी मूर्ति के समक्ष जनसंवाद का आयोजन किया जाएगा। पार्टी के मीडिया विभाग चेयरमैन राजेश राठौड़ ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। बता दें कि पार्टी केंद्रीय नेतृत्व ने मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ पूरे देश में सड़कों पर उतरने का ऐलान किया है। इसी के तहत बिहार कांग्रेस ने पदयात्रा और जनसंवाद करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी स्थापना दिवस पर महात्मा गांधी की विरासत के सम्मान में तथा मनरेगा से जुड़े जन मुद्दों को लेकर सदाकत आश्रम से गांधी मैदान तक एक शांतिपूर्ण पदयात्रा निकाली जाएगी। गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति के समक्ष जनसंवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.