अररिया, जनवरी 16 -- नरपतगंज, (ए.सं.) नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के अचरा पंचायत में कार्यरत पंचायत रोजगार सेवक यानी पीआरएस अनमोल कुमार पासवान की ड्यूटी के दौरान गुरुवार की सुबह अचानक मौत से मनरेगा कर्मियों में काफी आक्रोश देखा गया। घटना के बाद जहां दिन भर मनरेगा कार्यालय में ताला लटका दिखा। वही कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में मनरेगा कर्मी एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। इस बाबत सभी कर्मियों ने आयुक्त मनरेगा मंडलीय आयुक्त पूर्णिया एवं जिला पदाधिकारी अररिया के नाम एक ज्ञापन सौंपा। दिए ज्ञापन में मृतक पीआरएस अनमोल पासवान को दो पंचायत प्रभार में अचरा तथा मानिकपुर होने के बावजूद इन्हें तीसरा पंचायत बेला में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण सत्यापन में बीडीओ द्वारा लगाया गया जो प्रखंड मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर होने की बात कही गई है। मनरेगा में जॉब कार्ड ...