बिहारशरीफ, जनवरी 10 -- रविवार को गांधी पार्क में उपवास करेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मनरेगा कानून बचाने व जी राम जी बिल के विरोध में कांग्रेस ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। रविवार को शहर के गांधी पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ता उपवास रखकर नये बिल का विरोध करेंगे। यह आंदोलन 45 दिनों तक चलता रहेगा। शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय राजेन्द्र आश्रम में प्रेस वार्ता कर जिलाध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बापू के नाम को हटाकर राष्ट्र के साथ विश्वासघात किया गया है। मनरेगा में राज्य सरकार को मात्र 10 प्रतिशत राशि का योगदान देना था। नये बिल में राज्यों पर 40 प्रतिशत योगदान का भार डाल दिया गया है। राज्य इसका बोझ नहीं उठा पाएंगे और स्कीम फेल हो जाएगी। राज्य प्रतिनिधि प्रो. बच्चन कुमार पांडे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.