गढ़वा, अगस्त 28 -- डंडई, प्रतिनिधि। प्रखंड में गुरुवार को झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ का पुनर्गठन किया गया। कनीय अभियंता नंदकिशोर प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रखंड भर के मनरेगा कर्मियों ने भाग लिया। मौके पर रोजगार सेवक प्रेमचंद वर्मा को प्रखंड मनरेगा कर्मचारी संघ का अध्यक्ष सर्वसम्मति से बनाया गया। वहीं बृजमोहन कुमार को सचिव और अशोक कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कनीय अभियंता नंदकिशोर प्रसाद को संगठन मंत्री बनाया गया। नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष प्रेमचंद ने कहा कि मनरेगा कर्मियों की ओर से जो विश्वास जताया गया है उसपर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि चाहे जिस स्तर का भी संगठन हो उसमें बहुत बड़ी ताकत होती है। ताकत के बदौलत ही वह छोटे से लेकर बड़े आकार तक के काम को बहुत ही आसानी के साथ पूरा कर लेता है। साथ ही कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.