वाराणसी, जनवरी 13 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। मनरेगा और एसआईआर के मुद्दे पर और इसी मुद्दे को लेकर रविवार को कांग्रेसजनों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में एनएसयूआई की ओर से मंगलवार को जवाहर नगर एक्सटेंशन स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय पर धरने का आह्वान किया गया था। इसे लेकर एनएसयूआई के पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ऋषभ पांडेय ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर आह्वान किया था। इसे देखते हुए जवाहर नगर एक्सटेंशन और लंका में अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था शिवहरि मीना के नेतृत्व में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था ने बताया कि अब तक कोई भी कार्यकर्ता नहीं पहुंचा है। एहतियात के तौर पर फोर्स लगाई गई है। बिना अनुमति किसी भी तरह के प्रदर्शन, धरना या अन्य राजनीतिक कार्यक्रम नहीं होंगे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.