प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 18 -- मनरेगा में चल रहे खेल की पोल परत दर परत खुल रही है। ऑनलाइन हाजिरी के बाद अब एक और खेल उजागर हुआ है। प्रधान, सचिव की मेहरबानी से परदेश में रहने वालों के साथ घर बैठे दिव्यांग को भी दिहाड़ी मिल रही है। लालगंज ब्लॉक में मनरेगा से होने वाले कार्य में प्रधान, सचिव की मेहरबानी से बड़ा खेल चल रहा है। प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर ऑनलाइन हाजिरी में खेल किया गया। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने पड़ताल कर पहले देल्हूपुर में हो रहे खेल को उजागर किया था। ऑनलाइन हाजिरी में 29 मजदूर दिखाए गए जबकि मौके पर आठ ही मिले। अब हैरान कर देने वाला एक और खेल सामने आया है। मनरेगा में काम करते दिखाए गए दो मजदूर शहर में रहकर नौकरी कर रहे हैं। एक मजदूर दिव्यांग है। वह घर रहता है। अब इस मामले को भी संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की जगह पचाने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.