रामपुर, फरवरी 16 -- रामपुर। मनरेगा में इस वर्ष निर्धारित कार्य योजना से 33 प्रतिशत अधिक रोजगार प्रदान किया गया है। इस वित्तीय वर्ष में 28.60 लाख मानव दिवस सृजित किए जाने थे, जिसके सापेक्ष अभी तक 38.23 लाख मानव दिवस का सृजन हो चुका है। मनरेगा में इस वर्ष 19 हजार से अधिक श्रमिकों ने 80 से 100 दिन का रोजगार हासिल किया है। अब नए वित्तीय वर्ष में मनरेगा श्रमिकों को 125 दिन के रोजगार की गारंटी मिलेगी। मनरेगा(वीबीजी रामजी) में 1.5 लाख श्रमिक हैं। जिनके माध्यम से गांवों में इन दिनों राशन विक्रेताओं के लिए माडल शाप, आंगनबाड़ी केंद्र, खेल मैदान, संपर्क मार्ग, इंटरलाकिंग, नाली, अमृत सरोवर, अपनी वाटिका, कैटल शेड आदि बनवाए जा रहे हैं। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 को पूरे होने में अब डेढ़ माह ही बचा है। अभी तक मनरेगा में 38.23 लाख मानव दिवस का सृजन हो चुक...