रांची, अक्टूबर 11 -- रांची। मनरखन महतो बीएड कॉलेज में सत्र 2022-24 के एमएड और सत्र 2023-25 के एमएड, बीएड एवं डीएलएड प्रशिक्षुओं के लिए विदाई समारोह शनिवार को हुआ। कॉलेज के अध्यक्ष मनरखन महतो ने प्रशिक्षुओं से कहा वे निरंतर प्रगति करते हुए नई ऊंचाई को प्राप्त करें। निदेशक मनोज कुमार महतो, प्राचार्य डॉ दूधेश्वर महतो ने विद्यार्थियों को सतत परिश्रम और अनुशासन का संदेश दिया। मौके पर विरेन्द्रनाथ ओहदार, खुशबू सिंह, कृति काजल, प्रबंधक मुकेश कुमार, मीना कुमारी, पुनम कुमारी मौजूद थीं। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.