रांची, फरवरी 15 -- रांची, विशेष संवाददाता। मनरखन महतो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में वार्षिक उत्सव नवरंग का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि संस्थान के अध्यक्ष मनरखन महतो व उर्मिला देवी थीं। संस्था के प्रशिक्षुओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि रांची विवि के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा व विशिष्ट अतिथि प्रशांत कुमार पांडेय ने विजेताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किया। सत्र 2022-24 की रांची विवि टॉपर अनुराधा कुमारी को अध्यक्ष मनरखन महतो की ओर से 11,000 रुपए की पुरस्कार राशि दी गई। साथ ही, कॉलेज के सभी संकाय के टॉपर को सम्मानित किया गया। इंस्टिट्यूशन पत्रिका का भी विमोचन हुआ। कॉलेज के निदेशक मनोज कुमार महतो व शिक्षक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.