बुलंदशहर, सितम्बर 25 -- गुलावठी। नगर में मनमोहक झांकियों के साथ श्रीराम बारात शोभायात्रा धूमधाम से निकली। राम बारात में करीब पचास से अधिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। श्रीराम बारात शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मीराज सिंह व पालिकाध्यक्ष शैलेश तेवतिया ने भगवान श्रीराम की आरती उतारकर किया। शोभायात्रा रामलीला मैदान से शुरू हुई तथा सैदपुर रोड सहित अनेक मार्गों से होकर गुजरी। शोभायात्रा में भगवान अग्रसेन, महाकाल, केवट, लव कुश, श्री राधा-कृष्ण, हनुमान, भगवान शिव की बारात, श्री बांके बिहारी, श्री बालाजी मंदिर सालासर, खाटू श्याम, प्रभु जगन्नाथ आदि झांकियां रही। श्रीराम व लक्ष्मण रथ में थे। संचालन मयंक अग्रवाल ने किया। रामलीला समिति के अध्यक्ष शरद गर्ग, महामंत्री मयंक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष वर्मा वर्मा आदि व्यवस्था में सक्रिय रहे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.