देवरिया, जनवरी 30 -- देवरिया, निज संवाददाता। छोटी सी बात को लेकर दंपति में मनमुटाव हो गया। पहले थाना, फिर न्यायालय तक मामला पहुंच गया। परिवार न्यायालय में परामर्शदाता के प्रयास के बाद दंपति के बने मनमुटाव को दूर कर लिया गया और फिर दोनों एक साथ रहने को राजी हो गए। देवरिया शहर के रहने वाले प्रिंस की शादी महुआडीह थाना क्षेत्र की रहने वाली चांदनी के साथ 2021 में हुई। किसी बात को लेकर दंपति के बीच मनमुटाव हो गया और दो वर्ष से दोनों अलग रहने लगे। कई बार पंचायत हुई, लेकिन बात नही बन पाई। इसके बाद थाना और न्यायालय तक मामला पहुंचा गया। प्रधान परिवार न्यायालय में केस दायर कर दिया गया। इसके बाद दोनों के बीच बने मनमुटाव को दूर करने का प्रयास शुरू हुआ। आखिरकार दोनों के बीच बने मनमुटाव को दूर कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.