चंदौली, जून 13 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। सुरक्षित यातायात और नियमों का पालन करन के लिए यातायात और जिला पुलिस सड़कों पर अभियान चला रही है। बीते बुधवार देर रात तक यातायात पुलिस की ओर से चलाए गए अभियान में 77 वाहनों का चालान किया गया। इसमें बिना हेलमेट, विपरीत दिशा में वाहन चलाने सहित यातायात नियमों का उलंघन करने पर कार्रवाई हुई। एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर यातायात प्रभारी सत्यप्रकाश यादव ने अभियान चलाकर 77 वाहनों के खिलाफ कारवाई की। अभियान के दौरान सड़क दुर्घटनाओं रोकने को अभियान के क्रम में आमजन और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते किया गया। इस दौरान यातायात नियम का उलंघन करने पर कार्रवाई की गई। इस क्रम में बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले 41, गलत दिशा में वाहन चलाने 11 और सड़क पर वाहन पार्क करने पर 20 वाहनों सहित कु...