दुमका, फरवरी 13 -- गोपीकांदर, प्रतिनिधि। आदिम जन जाति पहाड़िया समुदाय के लोगों को पीटीजी अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को कम राशन देने तथा दो-तीन महीना के बाद डीलर द्वारा मनमाने तरीके से राशन बांटने के विरोध में बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी को आवेदन देकर विरोध प्रदर्शन किया। एक मांग पत्र बीडीओ को सौंप दिया। आवेदन पत्र के माध्यम से पीटीजी अंत्योदय एवं राशन कार्ड को समय पर तथा सही वजन देने की मांग की गई। इस अवसर पर पहाड़िया समाज सेवा समिति के केंद्रीय अध्यक्ष रमेश देहरी, सचिव मंगला देहरी, मोहन देहरी, दुर्गा देहरी, अनिल देहरी, अंकलेश्वर देहरी, सत्यानंद देहरी, रूपन देहरी, अर्जुन देहरी तथा रामलाल देहरी सहित सैकड़ों की संख्या में आदिम जन जाति पहाड़िया समुदाय के लोग शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.