मिर्जापुर, फरवरी 8 -- जिगना, हिन्दुस्तान संवाद । विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़ी गांव में बीती रात मकान की चहारदीवारी के अंदर घुसे मनबढ़ों ने आग लगा दी। आग से बाइक धू धू कर जल गई। हमलावर गैस सिलेंडर में भी आग लगाने का प्रयास किए, लेकिन असफल रहे। जिससे परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर वापस लौट गई। अष्टभुजा चौकी क्षेत्र के अकोढ़ी गांव निवासी रामेश्वरनाथ तिवारी का गांव के पश्चिम कर्णावती नदी के मुहाने पर मकान है। उनका आरोप हैकि रात लगभग दो बजे मकान की चहारदीवारी फांदकर मनबढ़ अंदर घुस आए। मनबढ़ों ने छोटे भाई दीनानाथ तिवारी की बाइक में आग लगा दी। उसके बाद गैस सिलेंडर में आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन मनबढ़ असफल रहे। आग की लपटें देख परिवार के लोग और आस-पास के ग्रामीण पहुंच गए। तब तक मनबढ़ मौके से भाग...